Monday, May 30, 2011

आखिरी अनुरोध

आखिरी अनुरोध 
तुमसे,
जिसपे 
हक जताता था कभी.

आखिरी अनुरोध 
मेरा ;
जिसको 
बहलाया करती थी 
तुम ,जिसे 
हक था भरमाने का .

आखिरी अनुरोध
तुमसे,

तुमसे परे,
दुनिया
जो कभी मेरी थी 
ग्रहण उसे न लगाओ

बचा खुचा है,
जो नहीं जल सकता 
और नहीं सुलगाओ .
 
तुमसे भागता हूँ
तुम ही तुम, न नज़र आओ .

आखिरी अनुरोध
मेरा,
जिसको क़त्ल किया तुमने

आखिरी अनुरोध
तुमसे,

पूरा ही मर जाने दो
जिंदगी दहशत है
पूरा ही मर जाने दो

अब और न भरमाओ
अब और न नज़र आओ .



  




   

1 comment:

  1. ye kafi shandar hai..mere khyaal s elikhte samay kuchh particualr cheezein aapke man mein chal rahi thin....

    ReplyDelete

मसीहा

१. कमाल है कि  तुम गंध नहीं पा रहे देख रहा हूं मैं  सड़ गया फ्यूचर। २. कमाल है कि  मसीहा तुम्हारा अब भी सुन रहा हूं मैं उसकी गालियां भद्दी। ३...