Showing posts with label बाल कोना. Show all posts
Showing posts with label बाल कोना. Show all posts

Friday, July 24, 2020

1.
सीख रहे लिखना,
न केवल, तुम।
लिख रहा मैं भी, खुद को।
आखिरी शब्द गढ़े मेरे,
बुन रहे, तुम को-मुझको।
2.
मुझे पता है,
दुनिया तुम्हारे अनुकूल नहीं
बेहतर बनाएं, आओ इसे।
3.
डर लगे जो कभी अकेले, याद रखना
जीन, कोड मात्र नहीं,
संचित सम्पदा है,
मुझसे, तुम तक।
4.
मानव जाति का अगला मिशन हो,
तुम,
तुम्हारा जन्मदिन, एक और कदम।।
5.
मेरे बेटे, जन्मदिन मुबारक हो।

Wednesday, December 24, 2014

नानी तुम नानी ही रहना।

मौसी मेरी बड़ी सयानी 
मौसी की मम्मी है नानी। 

मामा माँ बोले नानी को 
नानी बेटा बोले मुझको 
भाई हुआ जो मैं मामा का 
मामा बोलूं फिर मैं किसको। 

गड़बड़ झाला फिर ना करना 
नानी तुम नानी ही रहना। 


आओ खेले हम अब खेल

भैय्या देखो पापा आए 
राजू चाचा साथ हैं आए। 

चाचा के संग चाची आईं 
मुन्नी दीदी साथ है आई। 

मम्मी चाची करती मेल 
आओ खेले हम अब खेल। 

पापा कहते छोड़ो डॉल 
जाओ खेलो तुम फुटबॉल। 

Monday, December 22, 2014

जय जय भैय्या जय जय राम।

छत पर मेरे कौवे आते 
तरह तरह करतब दिखलाते। 

बोला मोटा कौवा एक दिन 
अच्छा नहीं लगता मेरे बिन 
बोला दुबला कौवा फिर 
लाओ खिलाओ दूध औ खीर। 

बोले कौवे सुबहो शाम 
जय जय भैय्या जय जय राम। 

जाना नहीं मुझे स्कूल

जाना नहीं मुझे स्कूल 
जाना नहीं मुझे स्कूल। 

अभी तो छोटा बच्चा हूँ 
उमर में काफी कच्चा हूँ 
बच्चा पर मैं सच्चा हूँ 
घर पर ही मैं अच्छा हूँ। 

जाना नहीं मुझे स्कूल 
जाना नहीं मुझे स्कूल। 

खेल कूद और गाना गाना 
हंसी ख़ुशी और मौज़ मनाना 
घर पर ही मैं अच्छा हूँ 
अभी तो छोटा बच्चा हूँ। 

जाना नहीं मुझे स्कूल 
जाना नहीं मुझे स्कूल। 

Sunday, December 21, 2014

नई कहानी खुद नानी की

ना राजा की ना रानी की 
नई कहानी खुद नानी की। 

नानी के थे काले बाल 
चिकने चिकने लम्बे बाल। 

नानी पीती थी खुब दूध 
भरा गिलास मलाई खूब। 

नानी से डरते थे नाना 
थरथर कापें बड़के मामा। 

मम्मी नानी से है डरती 
नानी प्यार मुझी से करती। 


  

१. पूछो राम  कब करेगा  यह कुछ काम । २. कर दे सबको  रामम राम  सत्य हो जाए राम का नाम  उसके पहले बोलो इसको  कर दे यह कुछ काम का काम । ३. इतना ...