Showing posts with label मिलन. Show all posts
Showing posts with label मिलन. Show all posts

Tuesday, April 9, 2019

तुम पर खत्म हो जाती है, कविता।

1
लिखता हूँ
मिल जाती है तेरी देह से कविता
पास राह जाती है, गंध तेरी।
2
कभी लिख नही सका,
खुशनुमा तुम्हारे जैसा कुछ।
3
तुम पर खत्म हो जाती है, कविता।

Thursday, November 29, 2012

तुम्हारा साथ होना


1.

 तुम्हारा साथ होना,
 धुप का धीमा हो जाना है।
 हो जाना है, जंगल को सुन्दर।

2.

तुम्हारा साथ होना,
नींद का पूरा हो जाना है।
हो जाना है, पूर्ण ख़्वाबों का।

3.

तुम्हारा साथ होना है,
नीम बौर में खुशबू का आना है।
हो जाना है, रात चाँद को मनचला।       
 

Wednesday, November 28, 2012

रात आधी

1.

एक रात काफी नहीं।
आधा प्याला, बचा हुआ,
ख़त्म होने को, आता नहीं।


2.

क्या वक़्त है, अभी बताओ तो। 
मरने से पहले या बाद का,
मुझे बोलना चाहिए या नहीं।


3.

रात आधी;
लिख सकते हो कविता
या कर सकते हो प्यार।       

कुछ इस तरह

1.

कुछ इस तरह,
बदला हो तेरा,
छोड़ दे तू 
नाराज़ होना।

2.

कुछ इस तरह,
प्यार करे तू,
भूल जाये तू,
जिसे प्यार करे।

3.

कुछ इस तरह,
बंटवारा खुशियाँ का,
चहरे तक  कभी, 
न पहुंचे गम तेरे। 
   

Friday, November 23, 2012

डूबती कश्ती में, सवार हम

1.

मेजपोश, बिछी मेज़ पर
गर्द की पर्त बिछी, मेजपोश।
रिश्ते बिछा, सो गए हम।  

2.

जलावन की लकड़ी, घी  तली,
मज़े से जलते रहे।
ज़िन्दगी आज असली रंग में।

3.

अँधेरे औ उजाले के बीच,
डूब जातें हैं, ख्वाब जहां।
डूबती कश्ती में, सवार हम।







    

Thursday, November 22, 2012

आदि से अनंत तक, हम दोनों।

1.

उदासी रोती मुझ पर,
उदासी पर रोता मैं।
बन  गए, हम दोनों साथी।

 2.

चेहरे को ढक देता मैं,
नाम मिटा देते तुम।
हो गए, अनाम हम दोनों।

 3.

मेरा अंत नहीं होता,
तुम होते नहीं, दुबारा।
आदि से अनंत तक, हम दोनों।



   




Thursday, November 8, 2012

मिलते हम


1.

मिलते हम,
तेज़ रोशनी, घुप्प अँधेरा 
दीख पड़ता नहीं, कुछ।
रोशनी,
छीन लेती 
तुमको, मुझसे।

2.

निर्वात, भारहीन 
मिलते मैं, तुम।
भार छीन लेता
तुमसे, मैं 
तुम, मुझसे 

3.

उंचाई 
अलग करती हमको,
गिरने का डर।
मुक्त, गिरते हुए,
मिलते हम।

मसीहा

१. कमाल है कि  तुम गंध नहीं पा रहे देख रहा हूं मैं  सड़ गया फ्यूचर। २. कमाल है कि  मसीहा तुम्हारा अब भी सुन रहा हूं मैं उसकी गालियां भद्दी। ३...