Showing posts with label प्रथम प्रेम पत्र. Show all posts
Showing posts with label प्रथम प्रेम पत्र. Show all posts

Monday, May 30, 2011

प्रथम प्रेम पत्र

आदिम औरत की तरह  
ही हो सकता है
प्रथम प्रेम-पत्र मेरा .

बिना किसी हिचक
कह देना 
तुमने 
बर्बाद किया है  मुझे
पाप का फल दिया 
जूठा कर दिया है मुझे

धरती से बाँध
स्वर्ग मेरे गिर्द रचा
तुमने छुआ भी नहीं
मुझे कर दिया मिट्टी .

आदिम औरत की तरह
प्रथम प्रेम-पत्र मेरा
बिना हिचक कहेगा
मुक्त मुझे, बाँध

तुम हो हत्यारे .

आदिम औरत की तरह
प्रथम प्रेम-पत्र मेरा
तब लिखा जायेगा 
जब
प्रेम ख़त्म हो जायेगा 
आदिम पुरुष की तरह
तुम बसा लोगे नयी बस्ती  .

आदिम औरत की तरह 
प्रथम प्रेम पत्र मेरा
होगा
रूदन की गाथा
स्वत्व नष्ट होने की व्यथा
प्रेम हिंषा की कथा

आदिम औरत की तरह 
प्रथम प्रेम-पत्र मेरा 
प्रेम को लेकर
आखिरी अभिव्यक्ति होगी मेरी .








१. पूछो राम  कब करेगा  यह कुछ काम । २. कर दे सबको  रामम राम  सत्य हो जाए राम का नाम  उसके पहले बोलो इसको  कर दे यह कुछ काम का काम । ३. इतना ...