Tuesday, April 9, 2019

व्यतीत हो रहे हम।

1.
मौन घट रहा,
व्यतीत हो रहे हम।
2.
याद रहता नहीं कुछ,
बीत जाता है, प्यार।
3.
कुछ सिमटी, कुछ सिकुड़ी
रहती हैं मगर, चले जाने के बाद।

गवाही।

१.
चुप्पी !
२.
गवाही।
३.
टूट गया सब
और आवाज़ न हुई
कोई बात नहीं
नई कोई बात नहीं हुई।
तुम चले गए
और रात हुई।

प्रेम का कायर होना.

1.
दुख है, प्रेम।
2.
दुख है, कायरता।
3.
बड़ा दुख है, प्रेम का कायर होना।

चुप रहो, बच निकलो।

घुप अंधेरा।
गहन मौन।
एक लंबी रात का रात का सफर है
एक मदारी है
एक जम्हूरा
तमाशबीन कौम है।
चुप रहो,
बच निकलो।

उदास रात, बस तुझे याद करता हूँ।

उदास रातों को, गुदगुदाते नहीं ख्वाब
चांदनी झरती नहीं
न खिलता है हरसिंगार।
उदास रात,
बस तुझे याद करता हूँ।
उदास रातों को और उदास कर जाती हो तुम।

तू मालिक है, भेड़ हैं हम.

जादू है,
तेरा व्यंग, तेरी मुस्कान
तेरा सोना, तेरा रोना
तू मालिक है
भेड़ हैं हम। तेरे जादूई दुनिया की भेड़े।
भेड़ हैं हम, तेरे बाड़े में चरती
तेरी संगत में भेड़िया धसान करती।।

तुम पर खत्म हो जाती है, कविता।

1
लिखता हूँ
मिल जाती है तेरी देह से कविता
पास राह जाती है, गंध तेरी।
2
कभी लिख नही सका,
खुशनुमा तुम्हारे जैसा कुछ।
3
तुम पर खत्म हो जाती है, कविता।

१. पूछो राम  कब करेगा  यह कुछ काम । २. कर दे सबको  रामम राम  सत्य हो जाए राम का नाम  उसके पहले बोलो इसको  कर दे यह कुछ काम का काम । ३. इतना ...