१.
ज़रूरी नहीं,
मुझसे जुड़ना।
मेरी सार्थकता, जीने की हिम्मत बची रहे तुझमे।
२.
तमाम रंग हैं उजले।
अंधेरे की, हिस्सेदारी रहने दो मेरी।
३.
मुद्दतों बाद मिलेंगे, पहचान लेना
सूरत मेरी,
बदलती रहती। रहता मैं वहीँ स्थिर।
