Wednesday, October 14, 2009

is diwali

                                                           रौशनी:-१.

घुप्प निर्वात से
जिसे कह देते है हम अँधेरा
छन कर आती है तरंग

अंधेरो से गुजर कर आती है रौशनी

रौशनी का खुद नहीं है आधार
अँधेरा रहता है कायम.
रौशनी उजाला देती है पात्र  को
रौशनी के बिना पात्र सहता है अँधेरा
पात्र से टकरा कर
पात्र में समां कर
रौशनी बिखेर देती है उजाला.

रौशनी को चाहिए पात्र
इस दिवाली
रौशनी को देता हु मै अपना आधार.

No comments:

Post a Comment

मसीहा

१. कमाल है कि  तुम गंध नहीं पा रहे देख रहा हूं मैं  सड़ गया फ्यूचर। २. कमाल है कि  मसीहा तुम्हारा अब भी सुन रहा हूं मैं उसकी गालियां भद्दी। ३...